ग्राम पंचायत पान बड़ोदिया में तिरंगा अभियान की भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक ने शुरुआत की

ग्राम पंचायत पान बड़ोदिया में तिरंगा अभियान की भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक ने शुरुआत की

ग्राम पंचायत पान बड़ोदिया में तिरंगा अभियान की भैरवगढ़ थाना प्रभारी ने शुरुआत की गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा |

भैरवगढ़, उज्जैन। 15 अगस्त 2022 को भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के इस पर्व पर भारत सरकार ने 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया है।


की हर घर तिरंगा आंदोलन को  मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इससे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा होता है। इसी श्रंखला में ग्राम पंचायत पानबड़ोदिया में तिरंगा यात्रा व रैली निकाली गई ,इस दौरान ग्राम पान बड़ोदिया में घर-घर तिरंगे वितरित किए गए इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक, सहायक उपनिरीक्षक ओ.पी मालवीय,आरक्षक राजेश सिंह केवट ,सरपँच सौदान सिंह सिसोदिया सहायक सचिव अजय पारेगी,ग्राम रक्षा समिति सदस्य राहुल आंजना व ग्रामीण  उपस्थित रहे।