जयवर्धन सिंह माकड़ोन विशाल सभा को किया संबोधित प्रदेश सरकार को जमकर घेरा

जयवर्धन सिंह माकड़ोन विशाल सभा को किया संबोधित प्रदेश सरकार को जमकर घेरा


जयवर्धन सिंह पहुंचे माकड़ोन
विशाल सभा को किया संबोधित
प्रदेश सरकार को जमकर घेरा


उज्जैन । पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने माकड़ौन में सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।

एक और जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक और उज्जैन इंदौर संभाग के प्रभारी जयवर्धन सिंह भी अपने प्रभार वाली सीटों पर घूम कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इसी के चलते जयवर्धन सिंह उज्जैन जिले की तराना विधानसभा क्षेत्र के माकड़ोन पहुंचे और विधायक महेश परमार के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इसे समाप्त किया जाएगा।

वीडियो देखें --