सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: 2 महिला और 2 पुरुष संदिग्ध हालत में मिले

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: 2 महिला और 2 पुरुष संदिग्ध हालत में मिले

जबलपुर | एक मकान में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महिला थाना पुलिस ने 2 महिला और 2 पुरुष को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर की है।

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत सुपाताल इलाके में एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आज सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान 2 महिला और 2 पुरुष संदिग्ध हालत में मिले, जिनको पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, उनको गुप्त सूचना मिली थी कि सुपाताल इलाके में बलराम कोष्टा के घर में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई। जहां 2 महिला और 2 पुरुष मिले। उनको पकड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र में यह देह व्यापार का अड्डा चल रहा था।