युवा कलाकार  अभिषेक निगम का भारत सरकार , संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा, उस्ताद बस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय लोक गायक सम्मान के लिए चयन किया

युवा कलाकार  अभिषेक निगम का भारत सरकार , संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा, उस्ताद बस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय लोक गायक सम्मान के लिए चयन किया

उज्जैन | शहर के युवा कलाकार  अभिषेक निगम का भारत सरकार , संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा, उस्ताद बस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय लोक गायक सम्मान के लिए चयन किया गया, 
इस पुरस्कार के लिए देश के पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले  कलाकारों में इनका चयन  किया गया है

 उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की शुरुआत प्रदर्शन कला के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अपने जीवन की शुरुआत में ही राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई थी, ताकि वे अपने चुने हुए क्षेत्रों में अधिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव के साथ काम कर सकें।

संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय संस्था संगीत नाटक अकादमी ने नई दिल्ली में 6-8 नवंबर 2022 को आयोजित अपनी सामान्य परिषद की बैठक में देश भर के  कलाकारों का चयन किया है, जिन्होंने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार हेतु प्रदर्शन कला के अपने संबंधित क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा  पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।