बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार विवेक उर्फ विक्की यादव फिर से कांग्रेस में शामिल

बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार विवेक उर्फ विक्की यादव फिर से कांग्रेस में शामिल

उज्जैन-विधानसभा चुनाव

उत्तर विधानसभा से बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार विवेक उर्फ विक्की यादव फिर से कांग्रेस में शामिल,

उज्जैन उत्तर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने विक्की यादव के घर पहुंच कर प्रचार करने का निवेदन किया,

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ ने विवेक यादव को मनाया,

उज्जैन उत्तर विधानसभा से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस नेता विवेक यादव आम आदमी पार्टी में हो गए थे शामिल,

आम आदमी पार्टी ने उज्जैन उत्तर विधानसभा से विवेक यादव को बनाया था अपना प्रत्याशी,

उज्जैन | कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण से नाराज होकर मप्र के उज्जैन उत्तर से टिकट की दावेदारी करने वाले विवेक यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से काफी नाराज हो गए थे। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी मौका मिलते ही उन्हें उज्जैन उत्तर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन अब इसमें नाटकीय मोड़ सामने आ गया है। वह वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उस समय बड़ा उलट फेर हो गया, जब विवेक यादव के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का फोन पहुंचा। इस बीच कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी लगातार उनके संपर्क में रहे। फिर स्थितियां यह बनीं कि विवेक यादव ने आप का टिकट छोड़कर फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। साथ ही यह भी कहा कि वह उज्जैन उत्तर से अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे।