महिदपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 (स्वीप गतिविधि) अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रन फाॅर वोट का आयोजन

महिदपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 (स्वीप गतिविधि) अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रन फाॅर वोट का आयोजन

महिदपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 (स्वीप गतिविधि) अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रन फाॅर वोट का आयोजन आमजन के सहयोग से किया गया।


नगरपालिका कार्यालय से रन फाॅर वोट की रैली प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए तहसील कार्यालय में समाप्त हुई। जहां मतदान करने हेतु तहसीलदार द्वारा उपस्थितों को शपथ दिलाई गई एवं अधिकारी/कर्मचारी द्वारा संकल्प पटल पर हस्ताक्षर किये गये। रन फार वोट रैली के आगे आगे नगरपालिका के प्रचार वाहन मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहे थे, रैली में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तख्तियां लेकर व नारे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, तहसीलदार, प्राचार्य कन्या माध्यमिक विद्यालय तथा नगरपालिका कर्मचारी, कन्या एवं बालक विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे।