आजादी अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ पर क़ायथा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Journalist/ Arpit Bodana (Tarana city)

आजादी अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ पर क़ायथा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा
  • आजादी अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ पर क़ायथा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
  • यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार

तराना | इस साल स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पूरे भारत वर्ष में जमकर तैयारी चल रही है. इसी कड़ी में तराना में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है. घर-घर तिरंगा लहराने और शहर भर में तिरंगा लगाने को लेकर क़ायथा पुलिस की ओर से 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई इसका मकसद भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का महत्व शहर के आखिरी आदमी तक पहुंचाना क़ायथा पुलिस ने तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आमजन को जागरूक किया हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के सभी निजी और शासकीय संस्थान, हर आदमी अपने-अपने स्तर पर देश की आन बान शान को लेकर अपनी कोशिशें कर रहा है 14 अगस्त को क़ायथा थानां प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत एवं स्टाफ़ द्वारा हाथों में तिरंगा थाम कर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर लोगो को जागरूक किया साथ ही यात्रा क़ायथा थानां परिसर से प्रारभ होकर क़ायथा के बड़ा बाजार छोटा रावला बस स्टैंड होते हुए पूरे गाँव मे भृमण किया यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया |