आजाद अमृत महोत्सव अंतर्गत तराना पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Journalist/ Arpit Bodana (Tarana city)

आजाद अमृत महोत्सव अंतर्गत तराना पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा
  • आजादी अमृत महोत्सव अंतर्गत तराना पुलिस एवं मुस्लिम समाज के संयुक्त तत्वधान में निकाली तिंरगा यात्रा | 
  • यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार |

तराना | स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए घर-घर तिरंगा लहराने और शहर भर में तिरंगा लगाने को लेकर तराना पुलिस एवं मुस्लिम समाज के संयुक्त तत्वधान में  14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई इसका मकसद भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का महत्व शहर के आखिरी आदमी तक पहुंचाना तराना पुलिस ने तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आमजन को जागरूक किया हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के सभी निजी और शासकीय संस्थान, हर आदमी अपने-अपने स्तर पर देश की आन बान शान को लेकर अपनी कोशिशें कर रहा है 14 अगस्त को तराना थानां प्रभारी भीमसिंह पटेल उपनिरीक्षक बाबुलाल चौधरी एवं स्टाफ़ द्वारा हाथों में तिरंगा थाम कर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर लोगो को जागरूक किया साथ ही यात्रा तराना थाना परिसर से  प्रारभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनःथानां परिसर पहुँची यात्रा का चौराहा चोराहा पर स्वागत सत्कार किया गया |