भाजपा नगर मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटलजी की जन्म जयंती।

भाजपा नगर मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटलजी की जन्म जयंती।

भाजपा नगर मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटलजी की जन्म जयंती।
कार्यकर्ता

भाजपा नगर मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटलजी की जन्म जयंती।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना द्वारा भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती सुशासन दिवस के रूप में नगर के प्रत्येक बूथ स्तर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा के नेतृत्व में मनाई गई।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष द्वारा अपने अपने बूथ पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं अटल जी के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा पार्टी औऱ देश हित में किये गए कार्यो को उपस्थित जनो के बीच उल्लेखित किया।इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहरुख खान पीकू के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 1 में अटल जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस में मनाने हेतु इस अवसर पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड संबल योजना कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित किया गया।जिसमें नगर की जनता को मध्यप्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितेषी योजनाओं से नागरिक को अवगत कराया एवं कार्ड बनवाकर चल रही योजनाओं से मिलने वाले लाभ से अवगत करवाकर लाभ लेने का आव्हान किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री आकाश बोड़ाना,नरेंद्र सोलंकी,युवामोर्चा अध्यक्ष आकाश गवली,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहरुख़ खान जिला महामंत्री सादिक खान जिला कार्यकारिणी सदस्य आजाद खान एव फिरोज पठान एव महामंत्री सोहैल खान लाला  जागीरदार उपाध्यक्ष जुबेर मेव पार्षद प्रतिनिधि  दिनेश कुमावत नगर मंत्री  शाबाज़ खान अरशद खान दानिश खान अरशान खान जुबेर खान,अंकित पलोड़,मुकेश लाठी,सुनील परिहार,मनोहर बैरागी,अंकित मालवीय,धर्मेंद्र परमार,पवन सोलंकी,सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।