भाजपा नगर मंडल ने मनाई पितृपुरुष पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती।

तराना भाजपा नगर मंडल ने मनाई पितृपुरुष पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती।

भाजपा नगर मंडल ने मनाई पितृपुरुष पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती।
पौधारोपण करते हुए

भाजपा नगर मंडल ने मनाई पितृपुरुष पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती।

तराना | भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना द्वारा भाजपा के पितृपुरुष अजातशत्रु एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्मजयंती मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा के नेतृत्व में स्थानिय तिलभांडेश्वर प्रवचन हाल पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव पांडे के मुख्यातिथ्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जी मुंदडा,जगदीश जी वर्मा पंडाजी के विशेषआतिथ्य में मनाई गई।सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर सतीश मूंदडा,वासुदेव पांडे,ललित सोमानी,विजय जायसवाल, संजय जैन ने पंडित जी के किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला एवं पंडित जी के जीवन से जुड़े पहलुओं को कार्यकर्ताओं के बीच सांझा किया।तत्पश्चात मंदिर प्रांगण पर पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा ने किया अंत मे आभार मंडल महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने माना।इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद महेश जोशी,शक्तिसिंह परिहार,सुभाष जोशी,दिनेश गुजरिया,सादिक खान,पवन सोलंकी,अंकित मालवीय,युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित बेकारिया,मनोहर बैरागी,कैलाश परिहार,रूपम गुर्जर,गणेश परिहार,फिरोज पठान,शादाब खान,श्याम चौहान,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।