कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को एक बार फिर उज्जैन संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को एक बार फिर उज्जैन संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

उज्जैन। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को एक बार फिर उज्जैन संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी,  दशहरा मैदान स्थित निजी होटल में की प्रेस वार्ता, महाकाल लोक की प्रतिमा गिरने की लोकायुक्त जांच पर उठाए सवाल, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच की मांग,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को एक बार फिर उज्जैन संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। प्रेमचंद गुड्डू अब उज्जैन संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं में कांग्रेस के नाराज नेताओं को मनाने घर घर पहुंचेंगे। यह जानकारी खुद प्रेमचंद गुड्डू ने दशहरा मैदान स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में उज्जैन संसदीय क्षेत्र की सभी 8 सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका उज्जैन की होगी। शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए बावजूद इसके शिप्रा नदी में गंदे नाले मिल रहे हैं।   कांग्रेस की सरकार बनने पर जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। 160 सीटें इस बार कांग्रेस विधानसभा में जीतेगी। भाजपा सरकार ने टाटा सीवरेज पाइप लाइन के नाम पर पूरा शहर खोद दिया है। वही महाकाल लोक में प्रतिमाएं गिरने के मामले में कहा कि महाकाल लोक कांग्रेस सरकार की देन है। खुद कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भूमि पूजन किया था। भाजपा सरकार ने काफी अधिक भ्रष्टाचार किया है। जांच के नाम पर लीपापोती करने के लिए लोकायुक्त से जांच कराई जा रही है। यदि वास्तविकता में जांच करवानी हो तो हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच होना चाहिए। शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बाबा महाकाल के मंदिर तक को नहीं छोड़ा। सिंहस्थ भूमि को लेकर कहा कि नए मास्टर प्लान में सिंहस्थ भूमि को भी आवासीय व व्यवसायिक बना दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए।