राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जन आशीर्वाद यात्रा को बताया ऐतिहासिक

राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जन आशीर्वाद यात्रा को बताया ऐतिहासिक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने की प्रेस वार्ता,


जन आशीर्वाद यात्रा को बताया ऐतिहासिक, 
विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की घोषणा की,

उज्जैन। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जहां एक और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है । ऐसे में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने देवास रोड स्थित निजी होटल में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के माध्यम से भाटिया ने बताया कि भगवान ने जिसे जो दिया है वही वह कार्य कर रहा है । हमें आशीर्वाद दिया है इसलिए हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस को आक्रोश दिया है इसलिए वह जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उज्जैन आकर बाबा महाकाल की धरती पर सबसे बातचीत हो पा रही है यह सौभाग्य है । जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक रही है। चुनाव परिणाम भी ऐतिहासिक आएंगे अब तक के सभी आंकडो का रिकॉर्ड टूटेगा।