श्रीलंका से आई राम जी की चरण पादुका,  अयोध्या राम मंदिर में होगी स्थापित

श्रीलंका से आई राम जी की चरण पादुका,  अयोध्या राम मंदिर में होगी स्थापित
  • श्रीलंका से आई राम जी की चरण पादुका, 
  • अयोध्या राम मंदिर में होगी स्थापित,
  • चरण पादुका का उज्जैन के महाकाल मंदिर पर हुआ पूजन अर्चन,


उज्जैम | अयोध्या में राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीलंका से राम जी की चरण पादूका यात्रा के रूप में शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंची। यहां पूजन के बाद यात्रा रवाना हो गई। अब यह चरण पादूका 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित होगी।

अयोध्या में राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए श्रीलंका में राम जी की विशेष चरण पादूका बनवाई थी। श्री लंका की अशोक वाटिका से यह पादूका अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित करने के लिए  यात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन कुछ समय विराम के बाद यह 15, दिसंबर से यात्रा पुनः शूरू हो गई। यह यात्रा उन सभी स्थानों पर जाएगी जहा से भगवान राम की चरण पादुका भाई भरत लेकर निकले थे। साथ ही पादुका यात्रा मार्ग में आने वाले सभी प्रमूख स्थलों पर भी पहुंचेगी । जहा इसका पूजन होगा। सर्व विदित है कि भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। यह यात्रा उन  स्थानों और तीर्थ स्थलों से भी गुजरेगी जहां वनवास काल में भगवान श्री राम के चरण पड़े थे।श्री राम राज्य युवा यात्रा का उज्जैन में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में विधि विधान से चरण पादुका का पूजन अर्चन किया गया।

चरण पादुका यात्रा में शामिल सत्यनारायण मौर्य बाबा ने बताया कि अलग अलग नदियों के जल अयोध्या की मिटटी सहित चांदी और सोने से बनी ये चरण पादुका उज्जैन के बाद चित्रकूट और फिर अयोध्या ले जायेंगे।  भरत ने तपस्या कर जहां से भगवान राम की चरण पादुका अपने सिर पर उठाई थी देश के हर उस शहर में या पादुका पहुंच रही है।  करीब 44 दिन तक चलने वाली यह यात्रा का प्रारम्भ श्रीलंका के अशोक वाटिका से हुआ था।  19 जनवरी को यात्रा अयोध्या पहुंचेगी जहां श्री राम की चरण पादुका को विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया।