बड़नगर में कांग्रेस का प्रत्याशी बदले जाने के बाद घमासान मचा, राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

बड़नगर में कांग्रेस का प्रत्याशी बदले जाने के बाद घमासान मचा, राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

बड़नगर में कांग्रेस का प्रत्याशी बदले जाने के बाद घमासान मचा,

राजेंद्र सिंह को बदलकर विधायक मुरली मोरवाल को बनाया गया प्रत्याशी,

राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की,

अब अधिकृत प्रत्याशी मुरली मोरवाल ने चुनाव जीतने का दावा किया,

बड़नगर | मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर चार सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं । इसमें बडनगर से राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने टिकट काटते हुए सिटिंग एमएलए मुरली मोरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज होकर राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर मुझे टिकट दिया गया था हमने कई गांव में प्रचार शुरू कर दिया। वे प्रचार कर ही रहे थे इस दौरान सूचना आई कि उनका टिकट कट गया है। इसे वह अपना अपमान मान रहे हैं और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आगामी 27 अक्टूबर को अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। राजेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया की मोटी रकम का लेनदेन हुआ है। तभी उनका टिकट बदला गया । सर्वे के आधार पर उन्हें टिकट दिया गया था वे सर्वे में प्रथम नंबर पर थे। 

वहीं नए प्रत्याशी विधायक मुरली मोरवाल का कहना है कि सर्वे में उनका नाम प्रथम स्थान पर था। इसलिए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर विधानसभा की सभी पंचायत व बड़नगर मुख्यालय पर कार्यकर्ता द्वारा आतिशबाजी कर दीपावली मनाई जा रही है। वे निश्चित तौर पर चुनाव जीतेंगे