जन-जन की तिरंगा यात्रा मैं हजारों लोगो और स्कूली बच्चों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया

जन-जन की तिरंगा यात्रा मैं हजारों लोगो और स्कूली बच्चों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया
स्कूली बच्चों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया

जन-जन की तिरंगा यात्रा मैं हजारों लोगो और स्कूली बच्चों ने शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया

उज्जैन |  फ्रीगंज टॉवर चौराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में संरक्षक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव राष्ट्रीय वेश भूषा में पगड़ी पहने हुए थे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत उज्जैन की जनता एक जुटता और राष्ट्रीय भक्ति का संदेश दिया है। यह पहली तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमे इसमें एक हजार से अधिक बच्चे व विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाएं शामिल हुई। बच्चे जहां क्रांतिकारियों की वेशभूषा में थे। वहीं हाथों में तिरंगा थामे शहरवासी देशभक्ति के नारे लगाएंगे। टावर चौक से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड, पुलिस ऑफिसर मेस, संजीवनी हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, फ्रीगंज होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई यहां बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

प्रतिभा संगीत कला संस्थान के कलाकारों की प्रस्तुति,, निनाद नृत्य अकादमी व पलक पटवर्धन ग्रुप द्वारा ‘नृत्य,, रजनी दीदी के लाठी ग्रुप द्वारा ‘लाठी प्रदर्शन’ • ज्वलंत शर्मा-अमित शर्मा म्युजिकल ग्रुप की प्रस्तुति • रॉक डांस एकेडमी की प्रस्तुति रैली के आकर्षण • डीजे • बैंड • घुड़सवार• भारत माता • महात्मा गांधी • रानी लक्ष्मीबाई • भगतसिंह की वेषभूषा में  शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुऐ।

इस तिरंगा यात्रा में मंत्री मोहन यादव सांसद अनिल फिरोजिया सभापति कलावती यादव महापौर मुकेश टटवाल अध्यक्ष विवेक जोशी प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग शामिल हुए साथ ही सामाजिक संस्थाएं और स्कूल के बच्चों  कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया।

विडियो देखे--