शिवराज सरकार के 3 साल पूर्ण मंत्री मोहन यादव ने बताई उपलब्धि

शिवराज सरकार के 3 साल पूर्ण मंत्री मोहन यादव ने बताई उपलब्धि

शिवराज सरकार के 3 साल पूर्ण मंत्री मोहन यादव ने बताई उपलब्धि

उज्जैन | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर आज उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज प्रदेश विकसित और प्रगतिशील राज्य बन चुका है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने चौथे कार्यकाल के 3 साल सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर आज शहर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऐतिहासिक निर्णय और कामों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदेश में जी-20 की सफलता पूर्वक बैठक संपन्न होना इसका एक उदाहरण है। वहीं प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी टू योजना और विकास यात्रा के माध्यम से करोड़ों रुपए के विकास कार्य के अलावा बेरोजगारों के लिए किए गए काम किये है। इसके अलावा शिवराज जी के नेतृत्व में उज्जैन शहर में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद प्रभात झा और महापौर मुकेश टटवाल मौजूद थे।