मनोरमा गार्डन में हुआ उत्तर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

मनोरमा गार्डन में हुआ उत्तर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में उत्तम नगर स्थित मनोरमा गार्डन में हुआ उत्तर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन,

उज्जैन के उत्तम नगर स्थित मनोरमा गार्डन में बुधवार को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। दरअसल यह सम्मेलन उज्जैन उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का था।  इसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विभाग उपाध्याय, महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संभागीय प्रभारी आलोक शर्मा व भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन मौजूद रहे। सम्मेलन में करीब 2000 कार्यकर्ता पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधि व नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीत का मूल मंत्र बताए। वहीं भाजपा विधायक पारस जैन ने कहा कि उन्होंने विकास किया है। प्रदेश में व केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

वीडियो देखें --