कमलनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का तीन बत्ती चौराहा पर फूंका पुतला,

कमलनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का तीन बत्ती चौराहा पर फूंका पुतला,

सीएम शिवराज द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का तीन बत्ती चौराहा पर फूंका पुतला,

उज्जैन | तीन बत्ती चौराहा पर रविवार शाम को युवा कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । युवा कांग्रेस जिला महासचिव अर्पित यादव के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेता कमलनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है । इसी बात के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया है। मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणी के मामले में माफी मांगे। यहां प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एहतियातन तौर पर दमकल भी मौजूद थी | 

विडियो देखे --