रात्रि 3 बजे पुलिस छावनी बना खाचरोद, किन्नरों में जोरदार विवाद हुआ, 5 किन्नर हमले में घायल 3 को रतलाम रेफर किया

रात्रि 3 बजे पुलिस छावनी बना खाचरोद, किन्नरों में जोरदार विवाद हुआ, 5 किन्नर हमले में घायल 3 को रतलाम रेफर किया
  • रात्रि 3 बजे पुलिस छावनी बना खाचरोद ।
  • रात्रि तीन बजे किन्नरों में जोरदार विवाद हुआ।
  • धारदार हथियारों पत्थरों और एसीड से हमला हुआ।
  • 5 किन्नर हमले में घायल 3 को रतलाम रेफर किया।

 
खाचरोद | स्थित गुरुनानक मार्ग पर स्थित हिजड़ों के मकान में रात्रि 3 बजे जोरदार विवाद हुआ। जीस में लकड़ीयो, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला हुआ। पुलिस को सुचना मीलते ही खाचरौद में तीन थानों का पुलिस बल पहुंच। और विवाद पर काबुल पाया। हमले में 5 किन्नरों के घायल होने की सुचना मिली है 3 को गम्भीर हालत में रतलाम रैफर किया गया।

जानकारी मे बताया की खाचरोद नगर की पुरानी किन्नर रेखा बाई गुरु रहमत भाई उम्र 60 वर्ष निवासी गुरु नानक मार्ग शुक्रवार शाम को अपनी तकरीबन 20 से ज्यादा किन्नरों के थाना खाचरोद लिखित आवेदन लेकर पहुंची और चेले कुमकुम पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि 10 वर्षो से कुमकुम हमारे साथ रह रही थी उसने बीना बताए मेरे मकान की उसके नाम से रजिस्ट्री भी करा ली। मेरे चेलों के साथ कुमकुम बाई ने विवाद भी कर मारपीट करी और फरार होने का आरोप लगाया है।


शनीवार रात्रि 3 बजे कुमकुम बाई अपने साथीयों के साथ आकर हम धारदार हथियारों से  पर हमला किया मकान में आग लगाने वाले थे पुलिस के पहुंचने पर सभी हमलावर भाग गये। पुलिस ने मामला गम्भीर देखते हुए तुरंत रात्रि में नागदा मण्डी थाना,बिरला ग्राम और भाटपचलाना से पुलिस फोर्स बुलाया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच कर रही है।