6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय का किया गया घेराव

मांगे नहीं मानने पर करेंगे आंदोलन

6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय का किया गया घेराव

6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय का किया गया घेराव, मांगे नहीं मानने पर करेंगे आंदोलन,

उज्जैन | दोपहर भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यालय का घेराव करने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी बात करने नहीं आया तो किसान संघ के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री शिवचरण शर्मा ने बताया है कि 6 सूत्री मांगों को लेकर हमारे द्वारा जिला प्रशासन से मांग की जा रही है इन मांगों को समय पर पुरा करने के लिए जिलाधीश महोदय ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए थे जिलाधीश महोदय के खाने के बाद भी संबंधित अधिकारी ने अभी तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया है हमारी 6 सूत्री मांग है जिसमें गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए इसके साथ ही दिन किसानों को बीमा की राशि अब तक नहीं मिली है उन्हें बीमा की राशि दी जाए। वही अतिवृष्टि से जिन किसान भाइयों की फसल खराब हुई है उनका सर्वे कर उन्हें मुआवजे की राशि दी जाए। यदि यह मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हमारे द्वारा आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।