महाकाल मंदिर क्षेत्र में चल रहे अवैध  मांस विक्रय को लेकर हिंदू महासभा ने थाने का घेराव किया  

महाकाल मंदिर क्षेत्र में चल रहे अवैध  मांस विक्रय को लेकर हिंदू महासभा ने थाने का घेराव किया  
अवैध  मांस विक्रय को लेकर हिंदू महासभा ने थाने का घेराव किया  

महाकाल मंदिर क्षेत्र में चल रहे अवैध  मांस विक्रय को लेकर हिंदू महासभा ने थाने का घेराव किया                                      

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में चल रहे अवैध मांस विक्रय को लेकर रविवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने महाकाल थाने का घेराव किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर, एसपी और आईजी को अवगत कराने के लिए ज्ञापन देने के बाद भी अब तक कोई अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौहान ने कहा हिंदू महासभा चरणबद्ध आन्दोलन करेगी। चौहान ने कहा महाकाल क्षेत्र में मांस का व्यापार कर रहे सभी लोग हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं इन सबकी संपत्ति भी अवैध निर्माण की हुईं है। प्रशासन को अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी करना चाहिए। संत महासभा के निलेशानंद तिवारी ने कहा महाकाल क्षेत्र में अवैध मांस विक्रय को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया लेकिन यहां का प्रशासन शायद निराश और हताश  है।