नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण जमीदोज

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण जमीदोज

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी का अवैध निर्माण जमीदोज,

10 दिन पहले सोमवार को सतना की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिक के साथ हुआ था दुष्कर्म,

उज्जैन में 10 दिन पहले एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। सतना की रहने वाली 12 वर्षीय मासूम के साथ उज्जैन के एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में है। आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी का अवैध निर्माण जमीदोज कर दिया। दरअसल आरोपी और उसके परिजनों ने नानाखेड़ा क्षेत्र में अवैध मकान निर्माण के साथ ही दो अलग-अलग समुदाय के धार्मिक स्थल भी बना रखे थे। जिस जगह यह अवैध निर्माण था वह ग्रीन बेल्ट की शासकीय जमीन है। पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अमले ने पंडित पुजारी के द्वारा विधि विधान के साथ भगवान की प्रतिमा हटाई और उसके बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। 


यहां बता दे की सतना की नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। जहां एक और कांग्रेस पार्टी में विरोध में मोर्चा खोल दिया था तो वहीं दूसरी और शहर वासियों में भी आक्रोश था। आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध निर्माण जमीदोज होने के बाद अब जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की जा रही है।