सिंगर बादशाह के सनक एलबम से महाकाल मन्दिर के पुजारी नाराज

सिंगर बादशाह के सनक एलबम से महाकाल मन्दिर के पुजारी नाराज

सिंगर बादशाह के सनक एलबम से महाकाल मन्दिर के पुजारी नाराज, भगवान शिव जी के गाने में अश्लील शब्दों को जोड़ने पर आपत्ति 

उज्जैन | फेमस सिंगर और रैपर बादशाह के हाल ही में रिलीज एक एलबम 'सनक' के एक गाने पर विवाद की स्थिति बन गई है। महाकाल मंदिर के पुजारी ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने को कहा है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो बादशाह के खिलाफ FIR करवाई जाएगी। महाकाल मंदिर में वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। साधु संत कथावाचक हिंदूवादी संगठन व ब्राह्मण सभी ऐसी चीजों पर मौन हैं। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाना का कोई अधिकार नहीं है।  महाकाल सेना  ने तत्काल इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने को कहा है |

वीडियो न्यूज़ देखें --