महाकाल आने वाले 5वें PM होंगे मोदी:3 घंटे रहेंगे, ई-व्हीकल से घूमेंगे महाकाल पथ; 5 लाख घरों तक प्रसाद और पुस्तिका पहुंचेगी

महाकाल आने वाले 5वें PM होंगे मोदी:3 घंटे रहेंगे, ई-व्हीकल से घूमेंगे महाकाल पथ; 5 लाख घरों तक प्रसाद और पुस्तिका पहुंचेगी

महाकाल आने वाले 5वें PM होंगे मोदी:3 घंटे रहेंगे, ई-व्हीकल से घूमेंगे महाकाल पथ; 5 लाख घरों तक प्रसाद और पुस्तिका पहुंचेगी,

महाकाल मंदिर विस्तारिकरण के कार्यो को लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की | यह बैठक त्रिवेणी संग्रहालय में हुई | बैठक में प्रदेश के वित्त एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं उच्च शिक्षा डॉ मोहन यादव शामिल थे | बैठक के बाद बताया गया की PM मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में करीब 3 घंटे समय बिताएंगे। अभी उनका कार्यक्रम तो फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे 11 अक्टूबर को शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। सबसे पहले वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के पहले फेज का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान हल्का अंधेरा होते ही पूरा महाकाल पथ खूबसूरत लाइटिंग से जगमगा उठेगा। वे पूजन-अभिषेक के बाद करीब साढ़े 6 महाकाल पथ का लोकार्पण करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। महाकाल पथ पर नंदी गेट में दीप प्रज्वलन के बाद दीवारों पर अंकित शिव महिमा के म्यूरल को देखेंगे। PM मोदी कमल सरोवर तक जाएंगे। इसके बाद ई-रिक्शा से महाकाल पथ पर घूमेंगे। महाकाल पथ पर चलने के लिए 12 इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो शाम का कार्यक्रम इसलिए फिक्स किया गया है, क्योंकि महाकाल पथ का सौंदर्य देर शाम को विद्युत सज्जा के बाद और ज्यादा निखरता है।