घटिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय का सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत, 

घटिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय का सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत, 

उज्जैन घटिया विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय का सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर किया स्वागत, 

उज्जैन | |जिले की घटिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए गए विधानसभा के उम्मीदवार सतीश मालवीय का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। दरअसल सतीश मालवीय घटिया विधानसभा में वर्ष 2013 में भी विधायक रह चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार सतीश मालवीय महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद वह सीधे फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सतीश मालवीय का स्वागत किया। यहां आतिशबाजी की गई।  इस दौरान उम्मीदवार सतीश मालवीय को कार्यकर्ताओ ने अपने कंधों पर बिठाया और कार्यालय के अंदर ले गए। मीडिया से चर्चा में सतीश मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 12 महीने ही जनता के बीच रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास हुआ है। हम उज्जैन जिले की सातों विधानसभा भारी बहुमत से जीतेंगे।