भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया

भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया
  • नगर के सभी 487 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे दीवार लेखन
  • ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू
  • हर बूथ पर 5 कमल के फूल और स्लोगन लिखा जाएगा

उज्जैन |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में व नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने उज्जैन में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष  जोशी ने दीवार पर अपने हाथ से कमल का फूल बनाया और ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखा। इसके साथ ही नगर के प्रत्येक बूथ पर दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया।

 
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार दीवार लेखन के पश्चात नगर अध्यक्ष  विवेक जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी व प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के आह्वान पर आज से “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ देश भर में दीवार लेखन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्तागण 2024 में “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ इस अभियान में सहभागी हो रहे हैं। उज्जैन नगर में भी प्रत्येक बूथ पर  जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण दीवार लेखन अभियान में सहभागी होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “एक बार फिर से मोदी सरकार” बनाने के संकल्प की सिद्धी के लिए जुट रहे हैं। इस अवसर पर नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, धनंजय शर्मा, दिनेश जाटवा, अनिल शिंदे, संजय ठाकुर , नारायण भाटिया, रितेश जटिया, भारती प्रपन्ना, भारती गुप्ता, कल्याण शिवहरे, सुभाष डोडिया, गोपाल खटके, सुहास वैद्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।