जूना सोमवारिया में रुई के गोदाम में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया

जूना सोमवारिया में रुई के गोदाम में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया

उज्जैन के जूना सोमवारिया में रुई के गोदाम में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम के पास ही रहवासी इलाका था। जहां पर बड़ी तादाद में लड़कियां रखी हुई थी। इन्हीं लड़कियों में भी आग लग गई। जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रहा की आग रहवासी क्षेत्र में नहीं फैली वरना क्षेत्र में बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जूना सोमवारिया में अफजल कुरेशी के गोदाम में रुई के व्यापार का संचालन काफी सालों से करते आ रहे हैं। शाम करीब 6 बजे रुई के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण  थी की उसकी धूआ और आग दूर से ही दिखाई दे रही थी। रहवासी इलाके में गोदाम से सटीक कर रहवासी  क्षेत्र में रखी लड़कियों में भी आग लग गई। जिसके कारण आग और अधिक भीषण हो गई। रवासियों द्वारा आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।  जिसके बाद दमकल की  एक के बाद एक आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग भीषण होने के कारण काफी देर में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण गोदाम में रखी सारी रुई जलकर खाक हो गई। इसके साथ ही गोडाउन  में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।  गनीमत रही कि पास में ही रहवासी इलाका भी था अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो क्षेत्र में बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। बड़ी बात यहां है कि रुई के गोदाम में पहले भी कई बार आग लग चुकी है परंतु फायर अधिकारियों का इस और कोई ध्यान नहीं गया ना ही वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम दिखाई दिए।