शिक्षा विभाग का आदेश, पेरेंट्स की परमिशन के बिना स्कूलों में बच्चों को नही बनाए सांता क्लाज

शिक्षा विभाग का आदेश, पेरेंट्स की परमिशन के बिना स्कूलों में बच्चों को नही बनाए सांता क्लाज

उज्जैन में शिक्षा विभाग का आदेश, पेरेंट्स की परमिशन के बिना स्कूलों में बच्चों को नही बनाए सांता क्लाज।

उज्जैन | इस साल क्रिसमस पर मिशनरी स्कूल में संचालक अपनी मर्जी से बच्चों को सांता क्लाज की वेशभूषा नही पहना पाएंगे। वजह जिला शिक्षा विभाग का आदेश, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि पेरेंट्स की बिना मर्जी के बच्चों को सांता क्लाज नहीं बनाए। यदि अनुमति के बिना बच्चों को सांता क्लाज की वेशभूषा पहनाई तो स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश शासन ने 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर गाइड लाइन जारी की है। इसी के चलते 21 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने सभी निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए। आदेशानुसार कहा कि कोई भी निजी विद्यालय बिना अनुमति के बच्चों को सांता क्लाज नही बनाए। क्रिसमस पर स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने के पहले उनके पैरेंट्स से अनुमति लेना होगी। पैरेंट्स की अनुमति के बिना सांता क्लॉज या अन्य वेशभूषा पहनाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाद की स्थिति से बचने के लिए निर्देश बीआरसी संजय शर्मा ने बताया कि निजी विद्यालयों में त्यौहार, पर्व पर विशेष की वेशभूषा पहना कर प्रदर्शन किया जाता है। इसके कारण कई बार विवाद की स्थिति बनती है। इसलिए इस बार क्रिसमस के पहले जिले के सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए है।