मावठे की बारिश के के कारण मौसम में बदलाव शहर में बड़ी ठंड

मावठे की बारिश के के कारण मौसम में बदलाव शहर में बड़ी ठंड
उज्जैन । जिले में दो दिन पहले हुई मावठे की बारिश के के कारण मौसम में बदलाव शहर में बड़ी ठंड शहर में पिछले तीन दिन बाद गुरुवार को भी सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। आज सुबह-सुबह निकलने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही।  सड़कों पर चलने वाले वाहन घने कोहरे के कारण धीमी गति से चले।  सुबह 10:00 बजे तक भी धूप नहीं निकली।इसके बाद धूप खिली भी तो हल्की।
उज्जैन में लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। कुछ लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत ली। जिले में रविवार को हुई मावठे की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। बुधवार को तो सुबह से दोपहर तक बादल छाने के कारण कोहरा बना रहा। शहर में ठंडी हवाओं का सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। बीती रात न्यूनतम तापमान जरूर 2.1 डिग्री सेंटिग्रेड बढ़ गया, इसके बाद भी गुरुवार सुबह से घना कोहरा शहर में छाया रहा। वेधशाला के अधीक्षक गुप्त ने बताया कि बादल छाए रहने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आती है। बादल हटने के बाद ठंड का असर पता चलेगा। जैसे बादल छठ जाएंगे वैसे ठंड और अधिक बढ़ेगी दिसंबर के पहले सप्ताह में अधिक ठंड बढ़ सकती है।