भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

तराना भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।
माल्यार्पण करते अतिथि
भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना की कार्यसमिति की बैठक स्थानिय शर्मा परिसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जोशी के मुख्यातिथ्य एवं नवनिर्वाचित पार्षद महेश जोशी,शक्तिसिंह परिहार के विशेषातिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दिप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारीयो द्वारा पुष्पमाला से किया।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुभाष जोशी द्वारा प्रदेश भाजपा से आये पार्टी कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस तक सेवा पखवाड़े मनाने हेतु एवं आगामी कार्यक्रम से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया।बैठक में भाजपा सरकार द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो का राजनैतिक प्रस्ताव पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने पेश किया जिसका समर्थन सुभाष कुमावत एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन सोलंकी ने किया ।शोक प्रस्ताव अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक खान ने प्रस्तुत किया।बैठक में नगर के दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनोखीलाल जी अग्रवाल मामाजी,कैलाश जी जंगलीवाला एवं धर्मेंद्र राव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को पार्षद महेश जोशी ने उद्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया आभार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती चित्रा वाजपेयी ने माना बैठक में महिला मोर्चा पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण,वरिष्ठजन,सक्रिय सदस्य बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।