झारड़ा देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन

Journalist/ Rahul Jaiswal ( Jahrda City)

 झारड़ा देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन
 झारड़ा देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन

 देश भक्ति के रंग में डूबा पुलिस प्रशासन

झारड़ा | देशभक्ति और तिरंगे की आन बान शान को लेकर झारड़ा पुलिस थाने  पदस्थ अधिकारी  के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 तक होने वाले राष्ट्रध्वज महा अभियान में  राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर 

झारड़ा थाना परिसर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई जिसे झारड़ा  के प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः झारड़ा थाने पर समापन किया गया रैली का स्वागत नगर  के गणमान्य नागरिकों से लेकर झारड़ा की हर जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया क्योंकि  माहौल ऐसा था कि आज हर कोई इस तिरंगे के रंग में डूबा हुआ था । देशभक्ति के नारो के साथ झारड़ा में भ्रमण करते हुए तिरंगा रैली जब थाना परिसर पहुंची तो अधिकारी से लेकर पुलिस जवान तक के शरीर में जोश और जुनून जाग उठा  जानकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने दी।