महाकाल की नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रबुद्धजन कार्यक्रम में हुए शामिल

महाकाल की नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,  प्रबुद्धजन कार्यक्रम में हुए शामिल

महाकाल की नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,

प्रबुद्धजन कार्यक्रम में हुए शामिल,

भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और मध्यप्रदेश देश में तीसरा सबसे विकसित राज्य बनेगा,

उज्जैन। विधानसभा चुनाव के पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज नीमच, रतलाम और उज्जैन के दौरे पर पहुंचे। उज्जैन में देवास रोड स्थित निजी होटल में आयोजित प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तो मध्य प्रदेश भी देश में तीसरा सबसे विकसित राज्य होगा। देश और प्रदेश में ऐतिहासिक विकास के लिए मध्य प्रदेश और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध जनों से की है।

उज्जैन में आयोजित प्रबुद्ध जन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री करीब 1 घंटे विलंब से पहुंचे। इसके बाद प्रबुद्ध जनों से संवाद कर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि एक परिवार ने देश को 50 सालों तक गरीबी और भ्रष्टाचार में घेरे रखा। उन्होंने मिडिया से चर्चा में कहा की आज दौरे के बाद वे पूरी तरह आश्वस्त है की पुरे मालवा में हर सिट भाजपा जीतेगी | उज्जैन की पावन धरती पर आकर वे धन्य है | भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ताओ की पार्टी है | यहाँ कार्यकर्ताओ में उत्साह है | भाजपा कांग्रेस की तरह गाँधी परिवार की जागीरी नहीं है |