चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सांदीपनि आश्रम मे इस्थित कुण्डेश्वर महादेव में विक्रमांकित खड़े नंदी का महाभिषेक

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए  सांदीपनि आश्रम मे इस्थित कुण्डेश्वर महादेव में विक्रमांकित खड़े नंदी का महाभिषेक

चंद्रयान की सफलता के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों में हुआ पूजन पाठ,

महाकाल मंदिर, सिद्धिविनायक, गणेश मंदिर और सांदीपनि आश्रम में चंद्रयान की सफलता के लिए की गई प्रार्थना,


उज्जैन । चंद्रयान के लॉन्च को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसी बीच शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजन पाठ भी देखने को मिला। ऐसा ही नजारा शहर के महाकाल मंदिर, सिद्धिविनायक गणेश मंदिर और भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में देखने को मिला। तीनो धार्मिक स्थलों पर chandrayaan-3 की सफलता के लिए विशेष पूजन पाठ के साथ ही प्रार्थना की गई।महाकालेश्वर मंदिर के पंडितों का मानना है कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहेगा। यहां मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का जल और दूध से अभिषेक किया गया । पंडित दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि भगवान महाकाल के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है। भगवान महाकाल को सफलता का देव माना जाता है। महादेव के दरबार में जो भी पूजा अर्चना की जाती है वह फलित होती है। यहां बता दे कि इसरो प्रमुख उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे और यहां उन्होंने चंद्रयान की सफलता की कामना भी की थी। इसके साथ ही महाकाल मंदिर परिसर में स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में chandrayaan-3 की फोटो रखकर विशेष पूजन अर्चना की गई। यहां भगवान गणेश से मंत्र उच्चारण के साथ प्रार्थना की गई इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। वही भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में चंद्रयान 3 का मॉडल रखकर विशेष पूजन अर्चन किया गया।