चैत्र नवरात्रि पर माता मंदिरों के करें दर्शन

चैत्र नवरात्रि पर माता मंदिरों के करें दर्शन

उज्जैन | देशभर में चैत्र नवरात्रि इस बार 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है जो 30 मार्च 2023 तक चलेगी। सभी मंदिर नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जारी हैं। नौ दिनों तक श्रद्धालु पूरी तरह से मां की भक्ति लीन रहते हैं। मां की उपासना के लिए व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में मां के 9 स्वरुपों की पूजा-अर्चना से घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में शांति और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

माता के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करने के लिए दूर-दूर जाते हैं और मन्नत मांगते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्यप्रदेह घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है जहां कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगहें मौजूद है। इतना ही नहीं यहां के धार्मिक स्थलों की मान्यता भी काफी ज्यादा है जिस वजह से सबसे ज्यादा लोग यहां घूमने के लिए और मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं।

 मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध माता मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप नवरात्रि में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इन मंदिरों का चमत्कार और मान्यता काफी अलग है। दूर-दूर से लोग यहां माता के दर्शन कर और अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए मन्नत मांगते हैं। अगर आप भी मध्यप्रदेश घूमने आने का प्लान बना रहे हैं तो नवरात्रि में इन माता मंदिरों के दर्शन करने जरूर जाए। आपका मन शांत होने के साथ-साथ प्रसन्न भी हो जाएगा।