लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय पर की प्रेस वार्ता

लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय पर की प्रेस वार्ता

लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय पर की प्रेस वार्ता,

उज्जैन । मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना को लेकर रविवार को पूरे प्रदेश में एक साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता की जा रही है। यह प्रेस वार्ता अलग-अलग शहरों में हो रही है। ऐसा ही नजारा उज्जैन के फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर देखने को मिला। यहां महिला मोर्चा की पदाधिकारी और निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं । आने वाले 10 जून से सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलेगा। जहां लाडली बहनों की एक सेना भी बनाई जाएगी। जिसमें बड़े गांव में 21 सदस्य और छोटे गांव में 11 सदस्य शामिल होंगे। महिलाओं के सम्मान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शराब आहतों को बंद करना इसकी दिशा में पहला कदम है।