अनोखा प्रदर्शन किसान नेता ने प्याज की माला पहन कर बीजेपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

अनोखा प्रदर्शन किसान नेता ने प्याज की माला पहन कर बीजेपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

 उज्जैन /घटिया | कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ पदयात्रा में किसान कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन गले में प्याज की माला डालकर प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस व विधायक रामलाल मालवीय के नेतृत्व में ग्राम सोडंग से गुडा तक महंगाई के खिलाफ आक्रोश पदयात्रा निकाली जो कि 17 किलोमीटर की थी जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी पैदल 17 किलोमीटर चले व अपना विरोध प्रदर्शन।
यात्रा में किसान नेता अशोक जाट गले में प्याज की माला डालकर निकले अपना अनोखा प्रदर्शन दर्ज करवाया किसान नेता जाट का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों को प्याज और लहसुन का दाम नहीं दीजिए आ रहा है जिसमें किसानों की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है किसानों का लागत तो दूर की बात मंडी ले जाने तक का भाड़ा भी नहीं निकल रहा है।