बाबा महाकाल का तीन रंगों में हुआ श्रृंगार, तिरंगा वस्त्र पहनाए गए

बाबा महाकाल का तीन रंगों में हुआ श्रृंगार, तिरंगा वस्त्र पहनाए गए
बाबा महाकाल का तीन रंगों में हुआ श्रृंगार

स्वतंत्रता दिवस पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में बाबा महाकाल का तीन रंगों में हुआ श्रृंगार, तिरंगा वस्त्र पहनाए गए,

उज्जैन | देश सोमवार को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई यहां सुबह 3 बजे शुरू हुई। भस्म आरती में बाबा का तीन रंगों में आकर्षक श्रंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को केसरिया चंदन, सफेद पुष्प व हरे रंग के रूप में भांग से श्रंगार किया गया। बाबा महाकाल को ललाट पर तीन रंगों का आकर्षक तिलक लगाया गया। इसके साथ ही तिरंगा वस्त्र भी पहनाए गए। मंदिर के शिखर पर तीन रंगों की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई ।मंदिर प्रांगण में भारत माता की तस्वीर के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा झांकी सजाई गई।