अमृत महोत्सव के अंतर्गत एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल निकले अपनी फोर्स के साथ बाइक चलाकर लोगों को प्रेरित करने

अमृत महोत्सव के अंतर्गत एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल निकले अपनी  फोर्स के साथ बाइक चलाकर लोगों को प्रेरित करने
एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल

उज्जैन पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गई वाहन रैली। 
दिनांक 13 से 15 अगस्त तक आमजन से अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान किया गया।

उज्जैन | इस वर्ष हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक नागरिक को अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  इस अभियान को सफल मानने के लिए आज दिनांक 13.08.22 को पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल  के निर्देशन में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री इंद्रजीत बकलवार , अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया एवम् अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी द्वारा हर घर तिरंगा फहराये जाने का संदेश देने हेतु शहर में वाहन रैली निकाली गई। 
                           

हर घर तिरंगा वाहन रैली में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगभग 100 मोटर साईकिल, ई–रिक्शा पर तिरंगा लगा कर उज्जैन वासियों से दिनांक 13-15 अगस्त तक अपने अपने घरों/दुकानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। बाईक रैली पुलिस लाईन उज्जैन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजारी गई। एवम् यह अभियान आगामी 02 दिवसों तक जारी रहेगा। 

उज्जैन पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस की आम जनता से अपील है कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुडक़र अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपनी राष्ट्रभक्ति व देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित करें। अत: आप सभी 13 से 15 अगस्त तक इस अभियान में जुड़े व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

विडियो देखे --