क्षीर सागर से टॉवर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये

क्षीर सागर से टॉवर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये
क्षीर सागर से टॉवर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली
सांसद फिरोजिया ने क्षीर सागर से टॉवर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव हुए शामिल
उज्जैन। हर घर तिरंगा अभियान के लिये जन-जागरूकता एवं जन-सहभागिता प्राप्त करने के लिये सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने आज उज्जैन शहर में क्षीर सागर मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शहर के क्षीर सागर से नरेंद्र टॉकीज, कंठाल चौराहा, एटलस चौराहा, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहे होते हुए टॉवर चौक पर समाप्त हुई। टॉवर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। तिरंगा यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक  पारस जैन, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महामण्डलेश्वर आचार्य शेखरजी, संत अवधेशपुरी महाराज शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने भी भाग लिया। यात्रा में बोहरा समाज का बैंड, बंगाली समाज की महिलाएं आदि शामिल हुए।
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये आयोजित की गई इस रैली में बड़ी संख्या में लोग वाहन व तिरंगे के साथ शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन ने आमजन से आव्हान किया है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होकर अपने घरों पर तिरंगा फहरायें।