उन्हेल कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों के सहारे मना अमृत महोत्सव

कर्मचारियों के सहारे मना अमृत महोत्सव

उन्हेल कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों के सहारे मना अमृत महोत्सव
उन्हेल कृषि उपज मंडी

उन्हेल  |  कृषि उपज मंडी में कर्मचारियों के सहारे मना अमृत महोत्सव देश भर में चल रहे आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक और जहां प्रशासनिक अधिकारी से लेकर राजनेता तक अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा लगवा रहे तो वही उज्जैन जिला कलेक्टर के आदेश के बाद शासकीय अशासकीय कार्यालयों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। परंतु प्रशासन के इस आदेश का पालन एक स्थानीय कार्यालय के अधिकारी नहीं करते नजर आये हैं जिसके चलते शासकीय कार्यालयों में अमृत महोत्सव कर्मचारियों के भरोसे मनाया जा रहा है कुछ ऐसा ही मामला उन्हेल कृषि उपज मंडी में देखने को मिला जहां पर कर्मचारियों ने ही शासन के आदेश का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया परंतु कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मंडी सचिव ही इस अमृत महोत्सव में नदारद नजर आए।