झारड़ा ऐतिहासिक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ  33 गांवो  में यज्ञ के संकल्प के साथ  संपन्न 

झारड़ा ऐतिहासिक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ  33 गांवो  में यज्ञ के संकल्प के साथ  संपन्न 

झारड़ा ऐतिहासिक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ  33 गांवो  में यज्ञ के संकल्प के साथ  संपन्न

    

 चार दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर याजक दम्पत्तियों ने अपने अपने घर  बलि वैश्य करने तथा क्षेत्रीय 33 गांव में गायत्री यज्ञ कराने का संकल्प लिया।
यहां यज्ञशाला में करीब 175 दीक्षा, 5 यज्ञोपवीत,50 पुंसवन,15 नामकरण,100 विद्यारंभ संस्कार हुए।
राष्ट्र संवर्धन आहुतियां प्रदान करते समय शांतिकुंज हरिद्वार की टोली नायक श्री जमुना प्रसाद साहू जी ने कहा कि *संकल्पित याजकों के सामूहिक यज्ञ की ऊर्जा राष्ट्र को समर्थ और शक्तिशाली बनायेगी*। 
*भारतीय संस्कृति के अनुसार राष्ट्र उपास्य है, इष्ट है। कई राज्यों विभिन्न उपासना पद्धतियों, विभिन्न भाषाओं एवम विभिन्न वेष - भूषाओं के होते हुए भी भारत को राष्ट्र कहा गया है*। *इस प्रकार राष्ट्र एक सांस्कृतिक शब्द है।हमारी भारत भूमि निर्जीव भूखंड नहीं है, एक चेतन सत्ता है, स्वर्गादपि गरीयसी है। इसी राष्ट्र को समर्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा यज्ञीय अनुष्ठान किया जा रहा है*। 
यज्ञ के बाद    35 से अधिक के गायत्री परिवार के परिजनों,  दानदाताओं, कार्यकर्ताओ का  अभिनंदन किया गया, साथ ही   संपूर्ण कार्यक्रम का विशेष कवरेज देने के लिए अभय न्यूज़  परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया एवं  पत्रकार  सुनील जैन  रामसना, राहुल जायसवाल   का सम्मान किया गया  भोज और महाप्रसादी में 5000 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।परोसदारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 50 स्यमसेवकों की सेवा सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता  दिनेश पोरवाल, बंशीलाल शर्मा, गोपाल राठौर, ओम जायसवाल, हरि ओम व्यास, हेमंत जोशी,  जगदीश जोशी, एवं  समस्त कार्यकर्ताओं, नगर वासियों,   प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं का मुकेश व्यास द्वारा आभार व्यक्त किया गया  कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों में विधायक बहादुर सिंह चौहान,  दिनेश जैन बॉस, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य, श्याम सिंह चौहान, तहसीलदारसंतुष्टि पाल,  पटवारी मनोज शर्मा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई