खेत के किनारे पड़े मिले 15 साल के एक किशोर के हाथ कटे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा

खेत के किनारे पड़े मिले 15 साल के एक किशोर के हाथ कटे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा

देवास। जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा में खेत के किनारे पड़े मिले 15 साल के एक किशोर के हाथ कटे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोर हरिओम चौहान की हत्या के मामले में पिता मोहनलाल चौहान और आशा चौहान निवासी बांगरदा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की आरोपी मोहनलाल की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी कई साल पहले उसे छोडक़र चली गई थी, वह अपने बेटे के साथ वर्तमान में इंदौर में रह रही है। दूसरी पत्नी बांगरदा में ही रहती है जो मानसिक रूप से बीमार है। हरिओम दूसरी पत्नी से इकलौता बेटा था, उसकी बहन है।किशोर हरिओम के दोनों हाथ पिता मोहनलाल ने दराते से काटने के बाद बोरवेल में मृतक की शर्ट से बांधकर डाल दिया था।आरोपी मोहनलाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसने बोरवेल में दोनों कटे हाथ डाले हैं। बोरवेल की गहराई करीब 350 फीट थी। मृतक किशोर के हाथ बोरवेल में सबसे नीचे चले गए हैं। हाथ देखने के लिए कैमरे की मदद ली गई। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे  बजे से पुलिस ने तार, पाइप, कांटे से हाथ निकलने के प्रयास शुरू किये। लेकिन तार छोटा पड़ गया। फिर लंबा तार डाला गया। तब कैमरे में कपड़ा जैसा कुछ दिखाई दिया। तब तक करीब 4 बज चुके थे। जिसके बाद मशक्कत के बाद रात करीब 9.30 बजे हाथ निकाले जा सके जो शर्ट में बंधे थे। इनको जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है |