सिविल सर्विस डे पर आयोजित वीसी में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए

सिविल सर्विस डे पर आयोजित वीसी में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए

सिविल सर्विस डे पर आयोजित वीसी में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए

उज्जैन। सिविल सर्विस दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर भोपाल में प्रात: 10 बजे से आरसी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी के स्वर्ण जयन्ती हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा, वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। उज्जैन एनआईसी से वीसी में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, एडीएम  अनुकूल जैन,  संदीप सोनी एवं जिले के सभी संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर मौजूद थे।