बाल श्रम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई, एक सप्ताह तक बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर पुनर्वास किया जाएगा

बाल श्रम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई, एक सप्ताह तक बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर पुनर्वास किया जाएगा

नानाखेड़ा के श्रम कार्यालय से बाल श्रम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई, एक सप्ताह तक बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर पुनर्वास किया जाएगा,

उज्जैन | श्रम कार्यालय द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान की शुरुआत कर दी गई है। 1 सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत दो प्रचार वाहन तैयार किए गए हैं। एक शहरी क्षेत्र में और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र में रहेगा। बाल श्रम को रोकने के लिए रेस्क्यू किया जाएगा और ऐसे बाल श्रमिकों का पुनर्वास भी किया जाएगा। इसके साथ ही यहां जन जागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।