विधायक ग्रेवाल ने दिलाई सदस्यता छडावद को भाजपा विधायक ने गोद लिया था लेकिन कोई विकास कार्य नही किया - रमेश पडियार 

विधायक ग्रेवाल ने दिलाई सदस्यता छडावद को भाजपा विधायक ने गोद लिया था लेकिन कोई विकास कार्य नही किया - रमेश पडियार 

छडा़वद के 41 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा, विधायक ग्रेवाल ने दिलाई सदस्यता
छडावद को भाजपा विधायक ने गोद लिया था लेकिन कोई विकास कार्य नही किया - रमेश पडियार 

सरदारपुर | विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर भाजपा छोडकर कांग्रेस मे शामिल हो रहे है रविवार को भारतीय जनता पार्टी से नाराज होकर एवं कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल की विकासशील कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम छडावद के 41 भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोडकर कांग्रेस का दामन थाम लिया, कांग्रेस मे शामिल हुए कार्यकर्ताओ का विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, वरिष्ठ नेता दिनेश चोधरी आदि ने पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई भाजपा छोडकर कांग्रेस मे शामिल होने वाले रमेश पडियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा पूर्व मे हमारे ग्राम छडावद को गोद लिया गया था लेकिन कोई भी विकास कार्य छडावद मे नही हुआ और हमारा गाॅव गोद मे ही रह गया, हम सभी विधायक प्रताप ग्रेवाल के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस मे शामिल हो रहे है

 रमेश पडियार के साथ बबलु पडियार, लक्ष्मण काग, सचिन हामड, सोहन प्रजापत, मुकेश काग, गौरव पडियार, विकास पडियार, सुनील पडियार, नितेश काग, जगदीश सेप्टा, गोपाल चैधरी, कानालाल काग, डाॅक्टर बबलु भायल, कानालाल भायल, कैलाश जमादारी, दाबु पडियार, पवन पडियार, विरेन्द्र हामड, राजु जमादारी, मुकेश काग, भुरालाल काग, मोहन काग, पारस गेहलोद, पेमा काग, पवन सौलंकी, रमेश काग, कैलाश सतपुडा, अजय सेप्टा, उंकार काग, कानालाल काग, कोदालाल गेहलोत, गोविन्द सेप्टा, पवन सतपुडा, भीमा भायल, लक्ष्मण भायल, महेश भायल, गोपाल चैयल, प्रकाश पडियार आदि कांग्रेस मे शामिल हुए यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी