देवास में शिप्रा नदी के पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई

देवास में शिप्रा नदी के पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई

देवास |  शिप्रा नदी के पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा यात्रियों के घायल हो गए है घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जा रहा है,जानकारी अनुसार चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को देवास अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

इन्दोर से देवास के लिए निकली चौहान ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर क्षिप्रा ब्रिज पर पलटी खा गई।बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे।

बस यात्रियों ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी।कुछ लोग खड़े हुए थे बस को ड्राइवर काफी तेजी से बस को दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार  15 लोग घायल हुए हैं।

एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह चावला का कहना है कि शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं, जिन्हें देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।