सीहोर जिले के बुधनी नगर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सांसद रमाकांत भार्गव के लगे होर्डिंग्स पर शरारती तत्वों ने पान गुटके की पीक मारी

सीहोर जिले के बुधनी नगर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सांसद रमाकांत भार्गव के लगे होर्डिंग्स पर शरारती तत्वों ने पान गुटके की पीक मारी

सीहोर | मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सांसद रमाकांत भार्गव के लगे होर्डिंग्स पर शरारती तत्वों ने पान गुटके की पीक मारी है। उनकी तस्वीर पर गुटखा खाकर थूक दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि सीएम शिवराज सिंह और सांसद रमाकांत भार्गव के होर्डिंग पर पान गुटखा मसाला की पीक सनी हुई है। इसे शरारत कहे या साजिश या फिर विरोध, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है।