चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हुए

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी और कार्यकर्ता आमने-सामने,

टावर चौक पर बनी विवाद की स्थिति,

पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा,

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ लगाए नारे,

उज्जैन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिन बाद 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा । दोनों ही मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता व प्रत्याशियों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टावर चौक पर जहां एक और भाजपा प्रत्याशी व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव की सभा चल रही थी तो इसी दौरान रैली के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए । आपस में नारेबाजी करने लगे। हालांकि तत्काल पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और दोनों राजनीतिक दलों की रैलियां अलग-अलग की।