भस्म आरती से पहले ग्रहण खत्म होने के बाद महाकाल में हुआ शुद्धिकरण

भस्म आरती से पहले ग्रहण खत्म होने के बाद महाकाल में हुआ शुद्धिकरण
उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी में चंद्र ग्रहण का असर देखा गया चंद्र ग्रहण लगने के बाद से बाबा महाकाल के मंदिर में जब पंडित द्वारा गर्भ में किया गया आज सुबह भस्म भस्म आरती से पहले महाकालेश्वर मंदिर का शुद्धिकरण कर गया । चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद  सुबह पुजारियों ने परंपराओं के अनुसार महाकाल मंदिर का पवित्र नदियों जल से शुद्धिकरण किया। पूरे मंदिर परिसर को धोने के लिए फायर फाइटर की मदद ली गई। 
मंदिर अग्रभाग सहित नंदी हाल गर्भगृह गणेश मंडपम सहित पुरे परिसर को शुद्ध किया गया। शुद्धिकरण के बाद पंडितों और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन को पहुंचे। चंद्रग्रहण रात 1.05 बजे शुरू हुआ था, 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म हुआ। ग्रहण का वैधकाल प्रारंभ होने के बाद शनिवार शाम से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भगवान को जल चढ़ाना या स्पर्श करना वर्जित रखा गया था।