उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा महाकाल की सवारी में रहेंगे शिवराज सिंह चौहान

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा महाकाल की सवारी में  रहेंगे शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्रीचौहान की उज्जैन हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अगवानी कर स्वागत किया  | 
  • उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
  • उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने एवं सवारी में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
  • सावन माह में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में हर वर्ष की तरह शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल की सवारी में सम्मिलित होने के लिए उज्जैन पहुंचे।
  • अभी कर रहे हैं बाबा महाकाल की पूजा अर्चना।
  • शाम 4:00 बजे निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में पूरे समय रहेंगे शिवराज सिंह चौहान।

उज्जैन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 24 जुलाई को दोपहर में पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अगवानी कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्रद्वय आये। हेलीपेड पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक  सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त  रोशन सिंह, सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक  पारस जैन,  बहादुर सिंह चौहान, महापौर  मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष  श्याम बंसल,  विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद  चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक  सतीश मालवीय,  ताराचन्द गोयल, रोड़मल राठौर,  जगदीश अग्रवाल, विशाल राजौरिया,  अनिल जैन कालूहेड़ा,  राजपाल सिंह सिसौदिया,  वीरेन्द्र कावड़िया, पूर्व नगर निगम सभापति  सोनू गेहलोत आदि उपस्थित थे।